बेगुसराय, अप्रैल 18 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत बरैपुरा गांव में शनिवार को अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना से एक बड़े हादसा होने से बचाया जा सका। स्थानीय ग्रामीण सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य झूटकी सहनी ने बताया कि सुशीला देवी पति महेंद्र सहनी,शिव शंकर सहनी, बलराम सहनी व श्याम कुमार सहनी,तीनों पिता महेंद्र सहनी गांव बड़ैपुरा का घर जलकर राख हो गया। पीड़ित ने जानकारी देते बताया की हम लोग खेत चले गए थे,स्थानीय लोगों के अनुसार विद्युत खंभे से चिंगारी घर के ऊपर गिरी जिसके कारण आग लगी है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग चार घर जलकर हुआ राख एक थैला साइकिल एक तकरीबन पांच क्विंटल गेहूं कपड़े नगदी कुल लगभग तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। स...