सहरसा, मार्च 29 -- सिमरी बख्तियारपुर। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रानीबाग स्थित एक किराना दुकान की ऊपरी मंजिल पर शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक कमलेश्वरी भगत ने बताया कि आग से दो कमरों में रखे कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...