सहरसा, मई 12 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के बरैठ पंचायत अंतर्गत तमकुल्हा गांव में सोमवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में नौ परिवारों का घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या-9 में बिजली पोल पर हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी पास के बांस-फूस के घर पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पीड़ित परिवार:घटना में रामानंद शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, देवनारायण शर्मा, भवेश शर्मा, रवेश शर्मा, राजेश शर्मा, धीरेन शर्मा, श्याम शर्मा और शिव कुमार शर्मा के घर सहित अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री...