कौशाम्बी, मार्च 15 -- चायल तहसील के विलासपुर गांव में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से खपरैल मकान में आग लग गई। आग की लपटों से घर में रखी लाखों रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विलासपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब तीन बजे वह पत्नी राजकुमारी के साथ घर पर थे। इसी दौरान घर के पास से बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी नीचे रखे सूखे सरपत के गठ्ठरों पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने उनके खपरैल मकान को अपनी जद में ले लिया और लपटें ऊपर उठने लगीं। वह बाहर निकलकर जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने उनके पूरे घर को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्क...