गंगापार, मार्च 24 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबूगंज क्षेत्र के पाली गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़ी व कटी हुई गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में किसान हुकुम सिंह और शिव बहादुर यादव की लगभग दो बीघा फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत के पास से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे निकली चिनगारी सूखी फसल पर गिर गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस हादसे से दोनों किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.