फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- कंपिल, संवाददाता। इकलहरा गांव में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे आग रवि शर्मा की झोपड़ी से शुरू हुई और तेजी से फैल गई। तेज हवा और झोपड़ियों मको अपने आगोश में ले लिया और आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे रवि शर्मा के अलावा प्रवेश, अनूप, मिथुन, सुरेंद्र और रामदीन की झोपड़ियां भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टियों से पानी, मिट्टी और अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया...