कटिहार, जनवरी 28 -- कटिहार कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट आग लग गई। जिससे चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रूपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। रौतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में मंगलवार की अहले सुबह अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते चार घर इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में गुलाबी खातून, मो. अनुसार, नज़बुल हक और हामेद अली के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए है। अंचल अधिकारी संजीव कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा देने का अश्वसन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.