भागलपुर, दिसम्बर 3 -- नारायणपुर प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के विशनपुर गांव वार्ड नंबर नौ में मंगलवार की शाम करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में चार मकान जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों में जोगी मंडल, नारायण मंडल, वकील मंडल और जनार्दन मंडल शामिल हैं। मुखिया कैलाश भारती ने तुरंत बिहपुर पुलिस, नारायणपुर सीओ और बीडीओ को सूचना दी। नाथनगर से दमकल पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मुखिया ने सभी पीड़ित परिवारों का मुआयना कर प्लास्टिक शीट और अन्य राहत सामग्री वितरित की। सीओ विशाल अग्रवाल ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...