शाहजहांपुर, मार्च 20 -- रोजा। गन्ना शोध परिषद की श्रमिक कॉलोनी में बुधवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक सोनू ने बताया कि घटना के समय उसके पिता घर पर अकेले थे और बाहर बैठे थे। शाम करीब पांच बजे जलने की बदबू आने पर अंदर देखा तो धुआं उठ रहा था। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ देर बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.