बांदा, मार्च 26 -- पैलानी संवाददाता। थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना में किसान की लगभग छह बीघा की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम रामपुर निवासी पुत्तन सिंह पुत्र राम सिंह के खेत (बन्नाहार क्षेत्र) में ट्यूबवेल की बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे खेत में आग लग गई। आग लगने का समय करीब डेढ़ बजे बताया जा रहा है। घटना की सूचना किसान ने डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने निजी ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों के अनुसार, अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य खेत भी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.