हरदोई, मार्च 28 -- पचदेवरा। क्षेत्र के हरदासपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार की पूरी गृहस्थी जल गई। घटना के समय गृहस्वामी रमाकांत अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में पाली गए हुए थे। घर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख पड़ोसी प्रदीप ने तुरंत रमाकांत को फोन कर सूचना दी। रमाकांत मौके पर पहुंचे पर तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भीषण गर्मी के चलते मकान का लिंटर भी चटक गया। इससे भवन को भारी क्षति पहुंची है। हादसे में करीब 2.25 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.