गिरडीह, मई 17 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलग-अलग गांव में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग लग गई जिससे कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। पहली घटना बिरनी प्रखंड के बलगो गांव की है, जहां बलगो निवासी नारायण राम के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेटे में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण काफी प्रयास के बाद भी उस पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के घंटों बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है।वहीं दूसरी घटना बलिया पंचायत के कुम्हारपीटनी गांव में हुई, जहां शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में आग लग ...