शामली, अप्रैल 16 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में विगत बुधवार कई किसानों की गेहूं की फसल में आग लग गई थी, किसानों ने आरोप लगाया की खेतों के ऊपर से गुजर रही एचटी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी है। जिस कारण गेहूं की फसल में आग लगी है किसानों ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर प्रदेश सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। गुरुवार को किसानो ने बताया कि गेहूं की फसल में लगी आग से पीड़ित रामकुमार पुत्र सीताराम के करीब 5.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- इस्सोपुरटील में भीषण आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख इसके अलावा गांव के अन्य किसानों में केशोराम पुत्र जयसिंह की करीब 6 बीघा, राजपाल पुत्र सीताराम की लगभग 8.5 बीघा, शहसपाल पुत्र सीताराम की 5.5 बीघा, राकेश पुत्र मिसम्बर की करीब 14 बीघ...