शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आगरा में जिंदा जल गया शिक्षक, घर से धुंआ उठा तो पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
आगरा, अगस्त 30 -- Agra News: यूपी के आगरा में रविवार को दर्दनाक हादसे में एक शिक्षक की जिंदा जलने से मौत हो गई। उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। पुलिस को उनका शव पलंग पर जला हुआ मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। घटना की जानकारी सुबह करीब दस बजे हुई। फरवरी 2026 में जगतपुर, छत्तीसगढ़ निवासी विनय बोस ने आवास विकास कालोनी सेक्टर दस में एक मकान किराए पर लिया था। वह उसमें न्यू साईं एजूकेशन एकेडमी के नाम से कोचिंग संचालन करते थे। उनका छोटा भाई सुनील बोस भी साथ रहता था। रक्षाबंधन पर सुनील बोस अपने घर गए थे। विनय बोस घर पर अकेले थे। आशंका जताई जा रही है कि रात को आग लगी होगी। दम घुटने की वजह से विनय बोस बेहेाश हो गए। उन्हें बचकर भागने का मौका नहीं मिला। आग कमरे में फैल गई थी। गद्दा तक जल गया था। पड़ोसियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.