आरा, मार्च 19 -- पीरो। पीरो थाना क्षेत्र के बरांव गांव में शॉर्ट सर्किट से एक भैंस की मौत हो गयी और दूसरी भैंस पूरी तरह झुलस गई। पशुपालक अमीर चंद सिंह के पुत्र अजय सिंह को मुआवजा दिलाने का अनुरोध पंचायत के मुखिया भाई श्रीराम सिंह यादव ने एसडीओ से किया है। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...