लखनऊ, मार्च 14 -- पारा थानाक्षेत्र स्थित सदरौना के चार मंजिला काशीराम कॉलोनी के एक मकान में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों में ई-रिक्शा चालक का बेटा फंस गया। पड़ोसियों ने किसी तरह आग में फंसे बच्चे को सुरक्षित निकाला। घटना के वक्त घर पर परिवार के लोग नहीं थे। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थी। आग की सूचना पर पुलिस और आलमबाग फायर स्टेशन की एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कांशीराम कॉलोनी में ग्राउंड फ्लोर निवासी ई-रिक्शा चालक मो.इरशाद परिवार संग रहते है। शनिवार सुबह मो. इरशाद ई-रिक्शा चलाने निकल गए। पत्नी बाहर गई थीं। जबकि बच्चे कोटे की दुकान पर राशन लेने गए थे। घर पर सिर्फ छोटा बेटा फरहान (10) वर...