जहानाबाद, मार्च 10 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चैती विगहा गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक गरीब परिवार का घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखे खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन समेत दैनिक उपयोग की सारी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेंद्र बिंद के मिट्टी एवं फूस से बने घर में अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने भोजन और वस्त्र तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के कारण परिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.