बागपत, मार्च 3 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण के मकान पर आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी डाला और आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सिसाना गांव में जीत सिंह परिवार के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह उसके मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। जिससें अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी डालना शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने ...