कानपुर, अप्रैल 14 -- चकेरी। सनिगवां के सरांय गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी राख हो गई। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। लेकिन, मंगलवार को फिर से आग धधक उठी। जिस पर लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। सनिगवां के सरांय गांव निवासी किसान जगमोहन लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की दोपहर को जगमोहन अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर गये थे। घर पर 65 वर्षीय वृद्धा नंची घर पर थीं। तभी शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगी देख वृद्धा नंची मकान से बाहर शोर मचाते हुए भागीं। कुछ ही देर में आग ने मकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।वहीं, मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची, जिसके बाद आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, आग से कपड़े, 80 हजार रुपये समेत पूरी गृहस्थी का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.