कानपुर, अप्रैल 16 -- चकेरी। जाजमऊ के केडीए मदीना मस्जिद तिराहे के पास गुरुवार तड़के एक बुटीक में आग लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया। वहीं, आग से दुकान में रखे लाखों की कीमत के विदेशी कपड़े जल गए। जाजमऊ केडीए निवासी मोहम्मद यूसुफ का मदीना मस्जिद तिराहे के पास बुटीक सेंटर है। यूसुफ ने बताया कि बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। तड़के करीब पांच बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी दुकान में फैल गयी। जानकारी होने पर पड़ोसी ने यूसुफ़ को सूचना दी। यूसुफ जब दुकान पहुंचे तो अंदर से तेजी से धुआं निकल रहा था। जैसे ही उन्होंने शटर उठाकर कांच का गेट खोला, आग की लपटें तेज़ हो गईं। इसके बाद पुलिस और पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घण्टे की मशक्कत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.