रिषिकेष, दिसम्बर 16 -- कोटी अठूरवाला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक बंद घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के अंदर रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि अठूरवाला निवासी चंडी प्रसाद बलोनी मंगलवार को घर बंद कर पत्नी के साथ बाजार गए थे। दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। सूचना मिलते ही चंडी प्रसाद बलोनी मौके पर पहुंचे और लालतप्पड़ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के मकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर का पूरा सामान जल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.