शॉर्ट सर्किट से फ्लेक्स संचालक के घर में लगी आग
गुमला, मई 26 -- गुमला, प्रतिनिधि । गुमला जिले के फसिया पंचायत अंतर्गत लक्ष्मण नगर स्थित गुरु कृपा फ्लेक्स के संचालक विजय सोनी के घर में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार आग घर के तीसरे तल्ले पर बने स्टोर रूम में लगी। उस समय परिवार के सभी सदस्य नीचे मौजूद थे। अचानक ऊपर से धुआं उठता देख घर के एक सदस्य ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। देखते ही देखते आग ने स्टोर रूम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने से इन्वर्टर का बैटरी सिस्टम, फ्लेक्स सामग्री, पंखे समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया।इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.