बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम गंजढ़हवा में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक फूस के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग तत्काल बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही नवीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल खंगरानाका के जवान मौके पर पहुंच गए। जवानों ने ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तत्परता और सूझबूझ के साथ कड़ी मशक्कत की और आग पर शीघ्र काबू पा लिया। एसएसबी की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से संभावित नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सका।मनीराम यादव ने घटना की जानकारी दी। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी जवानों के इस साहसिक और सराहनीय कार्य की भरपूर प्रशंसा की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.