गंगापार, मई 1 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के सामने गौहनिया करमा मार्ग पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक बारात द्वारचार के लिए निकल रही थी। सड़क की पटरी के किनारे 11हजार बिजली के तार से सटे एक पेड़ तेज आग की विकराल लपटे उड़ रही थीं।यह नजारा देख उधर से निकल रही बारात और आवागमन कर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। साथ ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और वहां मौजूद लोगों ने आनंद-फानन में फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई थी कि आसपास की बस्ती को भी अपने चपेट में ले सकती थी किंतु समय रहते फायर स्टेशन गौहनिया की गाड़ी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारी मशक्कत के बाद आज पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हो पाई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.