मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के सोंधो डीह गांव में शुक्रवार की रात शॉट-सर्किट से पशु घर में आग लग गई। जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात में सो रहा था। इसी दौरान आग की लपटें उठने लगीं। हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणों ने पशुओं को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...