गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बड़हलगंज नगर के पटना चौराहे से कालीचौरा मार्ग स्थित नानाजी देशमुख नगर में शनिवार देर रात आग लगने से किराना समेत दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार आनंद बर्नवाल के तीन मंजिला भवन में संचालित किराना दुकान में रात करीब दो बजे अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल, टेंट के कपड़े और होली के अबीर-गुलाल का स्टॉक रखा था। ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में आग बगल में स्थित पटाखा दुकान तक पहुंच गई। पटाखों में आग लगते ही तेज धमाकों के साथ लपटें और भड़क उठीं, जिससे आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूच...