हाथरस, जून 27 -- सादाबाद संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास एक मार्केट के नीचे बने दो गोदामों में शनिवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में जलकर लाखों का सामान राख हो गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हाथरस रोड पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास स्थित मार्केट के दो गोदामों में आग लग गई। गोदामों से धुआं उठता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मिट्टी-पानी आदि से आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग और अधिक भड़क उठी। देखते ही देखते गोदामों से आग की लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से दो गोदामों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने करीब एक घंटे की...