गाजीपुर, मार्च 9 -- जमानियां। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास स्थित नेशनल मोबाइल शॉप में शनिवार की रात में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग लग गई। आग ने दुकान में मौजूद लगभग सभी कंपनी की मोबाइल सेट के अलावा फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीनों का जलाकर राख कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग ने करीब डेढ़ से दो करोड़ के सामानों को जलाकर राख किया है। दुकान मालिक मोहम्मद अफरोज ने बताया कि आग ने दुकान में मौजूद सभी सामानों के साथ ही एक बाइक भी जल गयी। जिसमें करीब दस लाख से अधिक का सामान जल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...