सीतापुर, अप्रैल 24 -- सीतापुर। रामपुर मथुरा के लालापुरवा में बुधवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकीनगर निवासी आदित्य कुमार की लाला पुरवा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। आदित्य कुमार रोज की तरह बुधवार रात में दुकान बंद कर घर आ गए थे। गुरुवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के नीचे से धुआं निकल रहा था। शटर खोला तो दुकान की हालत देख उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा इनवर्टर, सीपीओ सहित अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से गारमेंट कपड़े की दुकान जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...