शॉर्ट सर्किट से दहेज का सामान जलकर खाक
कानपुर, जून 4 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दहेली गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में बेटी की शादी में देने के लिये लाकर रखा गया दहेज का सारा सामन जलकर खाक हो गया। बेटी की शादी की चिंता में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दहेली गांव निवासी मुन्नू खां की पुत्री रेशमा बानो का निकाह 6 जून को होना है। मैनपुरी से बारात आनी है। निकाह की तैयारियां घर में चल रही थीं। गुरुवार सुबह घर के पिछले कमरे में शॉर्ट सर्किट से आगे लग गई। इसी कमरे में दहेज में देने के लिए सारा सामान खरीद कर रखा गया था। कमरे में धुआं उठने पर परिजनों को आग लगने की जानकारी हुई। जब तक बुझाने का प्रयास करते आग भड़क गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कमरे में रखा बेड, अलमारी, कुर्सियां, मेज सहित अन्य सामान जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.