इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इकदिल। गांव निगह इकरारपुर में शुक्रवार देर शाम हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी रामनरेश शाक्य अपने खेत पर बनी झोपड़ी में रहते हैं। घटना के समय वह खेत की ओर गए हुए थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख उनके बेटे मनोज शाक्य समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग में करीब आठ कुंटल लहसुन, एक बोरी सरसों, तख्त, पंखा, सबमर्सिबल का स्टार्टर समेत गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गनीमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.