शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, एक पशु की जलकर मौत
आगरा, मई 18 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव चाकरपुर में सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से एक झोपडी में आग लग गई। आग की चपेट में एक भूसे की बुर्जी और झोपड़ी जल गई। इससे हजारों रुपये का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक एक पशु की जलकर मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार आग सरला देवी पत्नी लज्जाराम की झोपड़ी में लगी। आग की चपेट में आने से भूसे की बुर्जी, झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, दो मोटरसाइकिल और दो साइकिल जलकर राख हो गईं। आग की तेज लपटों में आकर पांच पशु भी झुलस गए, इनमें से एक पशु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक डा. महेंद्र वर्मा एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंच गए और घायल पशुओं का उपचार किया। क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विद्युत केब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.