देवरिया, अप्रैल 22 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के भरौली वार्ड नंबर एक में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक रिहायशी झोपड़ी को चंद मिनटों में राख कर दिया। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब गुलाब पुत्र सोहबत और उनके छोटे भाई अब्दुल हक झोपड़ी में सो रहे थे। पास में सो रहे बच्चों ने धुआं और लपटें देख दोनों को जगाया, जिससे उनकी जान बच सकी। आग तेजी से विकराल रूप लेती गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पम्पिंग सेट चलाकर और पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। यह भी पढ़ें- कतरास राजबाड़ी में शॉर्ट सर्किट से दो मंजिले मकान में लगी भीषण आग हादसे में एक नई बाइक, दो साइकिल, राशन, चौकी, चारपाइयां, बिस्तर समेत झोपड़ी में बंधी आठ बकरियां जिंदा जल गईं। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.