मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से चार दुकानों में भीषण आग लग गई। इससे दुकानों में रखी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। तीन दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।स्थानीय सुलतान और रहमान ने बताया कि जैकी की जेनरल स्टोर की दुकान के अंदर से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पानी और बालू डाल किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, लपटें तेज होने के कारण इस पर काबू पाने में परेशानी हुई। देखते ही देखते आग ने आसपास की तीन और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर कच्ची पक्की ओपी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। प...