बिजनौर, मार्च 29 -- बिजनौर। चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान स्थित सब्जी मंडी के समीप रविवार को एक चाय की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग की इस घटना में दुकान में रखा सामान, फ्रीज तथा लकड़ी का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। दुकानदार के अनुसार आग से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मोहल्ले के ही हसीन अहमद के प्रयासों के चलते आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...