अमरोहा, अप्रैल 12 -- ढवारसी, संवाददाता। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर में शनिवार देर रात अचानक किसान के घर में आग लग गई। घरेलू सामान जलने से भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी साजिद पुत्र रियासत परिवार संग आंगन में सो रहा था। शनिवार रात करीब धुंआ उठने से सांस लेने में दिक्कत हुई तो आग की जानकारी हुई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार हादसे में लगभग दो लाख रुपया के सामान का नुकसान हुआ है। ​क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की जानकारी दी गई है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पीड़ित ने क्षति आंकलन के बाद...