भागलपुर, मई 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमापुर गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। पीड़ित जवाहर लाल यादव ने बताया कि आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। घर में रखा गेहूं, चावल, सरसों, कपड़े, चौकी, टेबल, कुर्सी, मोटरसाइकिल और मवेशियों का भूसा समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रसलपुर थाना और दमकल विभाग को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। इस संबंध में रसलपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि अ...