धनबाद, अप्रैल 14 -- तीसरा थाना क्षेत्र के मुकुंदा बस्ती निवासी जाटू मोदक के घर में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में घर में रखे कपड़े, जरूरी कागजात और बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखे गए सामान सहित लगभग 70 से 80 हजार रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित जाटू मोदक ने बताया कि वह शादी-विवाह में खाना बनाने (कैटरिंग) का काम करते हैं। घटना के समय वह काम के सिलसिले में गुलूडीह गए थे और परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे। ग्रामीणों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी, लेकिन जब तक वे पहुंचते, सब कुछ जल चुका था। यह भी पढ़ें- आगलगी में तीन घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक सबसे अधिक दुख इस बात का है कि बेटी की तय हो चुकी शादी के लिए उन्होंने पाई-पाई जोड़कर जो कपड़े और सामान खरीदे थे, वे भी राख हो गए। सूचना पाकर मुकुंदा पं...