फरीदाबाद, जनवरी 28 -- पलवल, संवाददाता। कैंप थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक परिवार के पांच सदस्य झुलस कर बेहोश हो गए। घटना के समय पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे घर में सो रहे थे। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि आदर्श कॉलोनी के रहने वाले 50 वर्षीय राजेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजेश ने बताया कि रात डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी लक्ष्मी, बेटों लखन, हर्ष, ललित और बेटी चंचल के साथ सो रहे थे। अचानक घर के नीचे खड़ी उनकी दो स्कूटियों में आग लग गई, जिससे पूरा घर धुएं की चपेट में आ गया। पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और लपटों के कारण राजेश और लक्ष्मी बेहोश हो गए, जबकि बच्चे झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत...