जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के आगैया-सरमुडी पंचायत अंतर्गत केराबनी गांव में गुरुवार देर शाम अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। चांद मोहन टुडू के आवास में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठते ही घरवालों समेत आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत जुटकर पानी फेंककर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में घर के सामान जलकर खाक होने की सूचना है। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की तार में आए अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार मुआवजा की मांग कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.