हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी इलाके में बीते गुरुवार की रात तेज हवा और बारिश के दौरान बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एक गोशाला में आग लग गई। इस घटना में गोशाला पूरी तरह जल गई। वहीं दो गोवंशीय पशु और उन्हें बचाने की कोशिश में गोशाला स्वामी भी झुलस गए। जीतपुर नेगी निवासी हेम आर्या का घर वृद्धाश्रम के समीप स्थित है। उन्होंने आंगन में ही गोशाला बनाई है। गुरुवार रात करीब पौने दो बजे गोशाला में आग लग गई। आग की लपटें देख गोशाला में बंधे गाय और बछड़े को बचाने पहुंचे हेम आर्या भी मामूली रूप से झुलस गए, जबकि उनके दोनों गोवंशीय पशु आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं। इस दौरान गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने ऊर्जा निगम को सूचित कर बिजली आपूर्ति बंद कराई और अग्निशमन विभाग को भी सू...