रायबरेली, अप्रैल 10 -- खीरों,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से शुक्रवार को गेंहू की फसल में लगी आग से किसानों का काफी नुकसान हो गया। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। क्षेत्र के सुर्जखेड़ा मजरे लोदीपुर गांव के रहने वाले किसान रामबहादुर पुत्र मैकू के खेतों में शुक्रवार दोपहर के समय बिजली के साथ शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे उसकी दस बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल को घटना की जानकारी दी गई। हल्का लेखपाल प्रियंका चौधरी ने बताया कि किसान के नुकसान का आकलन कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.