कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- तहसील चायल के मखऊपुर गांव में रविवार सुबह हाई वोल्टेज लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाई। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूपों की बिजली आपूर्ति के लिए खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के तार काफी पतले और जर्जर हैं। इसी वजह से शॉर्ट सर्किट की घटना हुई। आग लगने से गांव निवासी शिवमूरत यादव पुत्र हीरालाल की खड़ी गेहूं की फसल धू-धू कर जल उठी। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक करीब दो बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने नुकसान का आकलन कर कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.