धनबाद, फरवरी 23 -- लोयाबाद के एकड़ा क्षेत्र में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक खपरैल घर में आग लग गई। इस हादसे में कमरे के अंदर सो रहा 18 वर्षीय युवक आंशिक रूप से झुलस गया। घायल युवक का इलाज पास के एक निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घर सीमा देवी का है। घटना के समय उनका पुत्र सन्नी कमरे में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर बैठे थे। अचानक कमरे से धुआं उठता देख परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आगजनी में पलंग, टीवी, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 40 से 45 हजार रुपये की संपत्ति का नुक...