मेरठ, मई 18 -- परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी स्थित खन्ना इंपैलर्स फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार टीपीनगर क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित सुशांत सिटी निवासी अक्षय खन्ना पुत्र अभिमन्यु खन्ना की इंदिरापुरम कॉलोनी में खन्ना इंपैलर्स नाम से फैक्ट्री संचालित है। फैक्ट्री में पंखे, प्रेस, हीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तैयार किए जाते हैं। कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- क्रोकरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड क...