मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण किसान यासीन के कोल्हू में भीषण आग लग गई। आग से मशीनरी, इंजन, गुड़ और भारी मात्रा में कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। ​ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों और स्पार्किंग की शिकायत बिजली विभाग से बार-बार की गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन किसान को लाखों का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। भाकियू नेता शाहबाज़ त्यागी ने पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...