शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
भागलपुर, जून 9 -- जमालपुर से राजेश की रिपोर्ट जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से एक किसान के घर में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में घर में रखा फर्नीचर, कपड़े और अनाज जलकर राख हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती निवासी किसान सिकंदर सिंह के घर में सोमवार की रात करीब 12 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग फैलने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण तुरंत आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने बाल्टी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.