बदायूं, जनवरी 10 -- उझानी, संवाददाता। शॉर्ट सर्किट से बाजार में किराना थोक व्यापारी की दुकान में आग लग गई। आग पर दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदारों की मदद से बमुश्किल आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक दुकान व बेसमेंट में रखा सामान जल गया। शुक्रवार की पूर्वाह्न 11 बजे के करीब नगर के मोहल्ला श्री नारायणगंज निवासी रितेश गुप्ता की पंखा रोड पर थोक किराना की दुकान है। दुकान के बेसमेंट में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बेसमेंट से धुआं निकलते देख दुकानदार ने शोर मचाया और सूझबूझ दिखाते हुए दुकान की लाइट काट कर आग बुझाने में जुट गए। पीड़ित रितेश ने बताया कि आज से दुकान में रखा समान जल गया। जिससे उसको कई लाख रुपये का नुकसान हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...