शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, लाखों का सामान राख
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र के बेहटा बरगदिया गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोग कमरे के बाहर सो रहे थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। शिवशरण लाल शुक्ला परिवार के सदस्यों के साथ कमरे के बाहर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पड़ोसी गिरजेश शुक्ला ने कमरे से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल शिवशरण शुक्ला को इसकी जानकारी दी। शिवशरण ने कमरे में जाकर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। यह भी पढ़ें- Badaun News: शार्ट सर्किट से सर्राफ के घर में लगी आग, लाखों का सामान जला शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कमरे में रखा टीवी मिक्सी बेड कू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.