जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली व्यवस्था की लापरवाही के चलते आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। सुजानगंज के भीलमपुर और सुरेरी के सिठुपुर गांव में गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।सुजानगंज क्षेत्र के भीलमपुर गांव में शुक्रवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजरा विद्युत तार अचानक टूटकर गिर गया। तार गिरते ही पके गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से किसान राघवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, साहब लाल सिंह, राज नारायण सिंह और दिनेश प्रताप सिंह के लगभग सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस मामले में अपर अभियंता अवधेश कुमार यादव ने कहा कि विद्युत तार टूटने से आग लगी। वहीं सुरेरी क्षेत्...